पाठ्यक्रम-परिचय
यह छः माह का प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम अभिनय में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों, रंगकर्मियों, फिल्म एवं टेलीविजन में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं तथा अभिनय के क्षेत्र में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए तैयार किया गया है। पाठ्यक्रम रंगमंच और कैमरा अभिनय (Stage & Camera Acting) दोनों को ध्यान में रख कर बनाया गया है। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षुओं में व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक अभिनय-कौशल विकसित करने के साथ साथ व्यक्तित्व का विकास करना भी है। अतः यह पाठ्यक्रम भावी अभिनेताओं के लिए उच्च स्तरीय व्यवसायिक अभिनय प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही NEP 2020 के अनुरूप कॉलेज एवं स्कूल के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एक पूरक पाठ्यक्रम के रूप में कार्य करता है।पाठ्यक्रम का उद्देश्य
पाठ्यक्रम पूर्ण करने के बाद विद्यार्थी:इकाई 1: अभिनय एवं रंगमंच (Acting & Theatre): अंक-200
A. सैद्धांतिक: 100
B. व्यवहारिक प्रशिक्षण: 100
इकाई 2: रंगमंचीय अभिनय - प्रयोग एवं प्रविधि: अंक-100
A. सैद्धांतिक 50
B. व्यवहारिक प्रशिक्षण: 50
इकाई 3: कैमरा अभिनय एवं अभिनय-परीक्षा (Audition) अंक -100
A. सैद्धांतिक 20
B. व्यवहारिक 80
इकाई 4: दृश्य काव्य (नाट्य/फिल्म-साहित्य) अंक – 100
A. सैद्धांतिक 30
B. व्यवहारिक 70